FAMILY ID SPLIT अलग करे, Family ID Alag Kaise Karen, Haryana Family Id Split, Haryana Split Family Id, Family ID Updates, Split Family ID
अब परिवार से अलग फैमिली आईडी बनवानी है तो लेना होगा नया बिजली कनेक्शन हरियाणा में अब परिवार से अलग फैमिली आईडी बनवानी है तो अलग से नया बिजली कनेक्शन लेना पड़ेगा। इसके लिए ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर पर ही आवेदन करते समय नया मीटर कनेक्शन नंबर दर्शाना होगा। पुराने फैमिली आईडी के बिजली मीटर कनेक्शन पर नई फैमिली आईडी नहीं बनेगी। इतना ही नहीं अगर फैमिली आईडी में बिजली बिल में ज्यादा बिल की वजह से आय बढ़ाई दर्शायी गई है तो उसे वापस कम कराने के लिए भी निगम के एसडीओ से करेक्शन रिपोर्ट पोर्टल पर ही ऑनलाइन दर्ज करानी अनिवार्य होगी। पहले अलग से फैमिली आईडी बनवाने के लिए नया मीटर कनेक्शन की कोई शर्त नहीं थी, मगर अब इसे अनिवार्य किया गया है। क्योंकि बिजली बिल को भी फैमिली आईडी से जोड़ा जा चुका है। इसके बाद बिजली बिल के हिसाब से भी परिवार की आमदनी घट और बढ़ रही है। भिवानी जिले में अब तक करीब पौने तीन लाख परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं। फैमिली आईडी की वोटर मैपिंग का काम भी चल रहा है। इसकी वजह से अब मतदाताओं का भी फैमिली आईडी से डाटा सीधा जुड़ गया है। जिला नागरिक संसाधन विभाग में लोग अपने परि...